फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ सात लाख की चोरी

Wed, 16 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मलवीय नगर मकरी खोह मोहल्ला निवासी एक इंजीनियर के घर में घुस कर चोर सोमवार की रात करीब सात लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने छानबीन कर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।   
विज्ञापन


मालवीय नगर मकरी खोह मोहल्ला निवासी  राजेंद्र व राजेश दो भाई हैं।  राजेंद्र के पुत्र मनीष दूबे की  दिल्ली में सोमवार सगाई थी। जिसमें शामिल होने के लिए मनीष के परिवार समेत उसके चाचा का भी परिवार गया था। जिसका फायदा उठाते हुए चोर वहां पहुंचे और ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। दोनों मकानों के सारे कमरे को खंगाल डाला। दो कमरे में रखी आलमारी व बक्से को तोड़ कर हजारों रुपये नगदी, जेवरात, कपड़े समेत अन्य उपकरण उठा ले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख हैरान हो गए।

तत्काल परिजनों को सूचना दी। घर में चोरी होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी।  परिवार की माने तो सात लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। बताया कि रात करीब दो बजे की घटना है। सीसी टीबी के फुटेज में चोर साफ साफ दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचे कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने छानबीन कर सीसी कैमरे केे खंगाला। कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें