कोतवाली इलाके के रानीपुर गावं निवासी एक राइस मिलर की लाश उसके मिल के एक कमरे में सोमवार की शाम फंदे से लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर मृतक के साले ने घटना की सूचना कोतवाली में दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृतक के साले सौरभ सिंह ने बताया कि उसके बहनोई सच्चिदानंद सिंह (46) की राइस मिल रानीपुर में है। सोमवार की रात उसके बहनोई ने मिल के एक कमरे की छत में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई जब उनका पुत्र विक्की मिल में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगानेे के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो चहारदीवारी फांद कर अंदर गया। कमरे में पिता को फांसी पर लटकते देख कर उसके होढश उड़ गए। वह वहां से भागा और परिवार वालों को इसकी सूचना दी। परिवार के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिल मालिक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनके परिवार में दो बेटे व एक बेटी हैं। मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया।