फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक ने लगाई फांसी

Wed, 29 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विजय चौक पर पेड़ से लटकी मिली लाश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली इलाके के रानीपुर गावं निवासी एक राइस मिलर की लाश उसके मिल के एक कमरे में सोमवार की शाम फंदे से लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर मृतक के साले ने घटना की सूचना कोतवाली में दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर       पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।  
विज्ञापन

मृतक के साले सौरभ सिंह ने बताया कि उसके बहनोई सच्चिदानंद सिंह (46) की राइस मिल रानीपुर में है। सोमवार की रात उसके बहनोई ने मिल के एक कमरे की छत में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई जब उनका पुत्र विक्की मिल में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगानेे के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो चहारदीवारी फांद कर अंदर गया। कमरे में पिता को फांसी पर लटकते देख कर उसके होढश उड़ गए। वह वहां से  भागा और परिवार वालों को इसकी सूचना दी। परिवार के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिल मालिक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनके परिवार में दो बेटे व एक बेटी हैं। मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें