फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर जी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी 

Mon, 12 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
अदलहाट स्थित भुइलीखास में अतिप्राचीन मंदिर ।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव के ठाकुर जी के मंदिर से लगभग तीन सौ वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान कृष्ण की मूर्ति शनिवार की रात चोर ले गए। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले से अवगत कराया।  जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर लोगोे से पूछताछ की और पुजारी के स्थान पर कुछ दिनों से पूजा कर रहे व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इन दिनों पुजारी उमेश एक शादी में शामिल होने पटना गए हुए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भुईली खास गांव में लगभग 300 वर्ष पुराना ठाकुर जी का मंदिर है। ग्रामीणों के मुताबिक इसमें कृष्म भगवान की अष्टधाुत की सवा किलो वजन की मूर्ति विराजमान थी। भुईली के ही उमेश पांडेय मंदिर के पुजारी हैं। इन दिनों पुजारी उमेश गांव निवासी छोटेलाल की बेटी की शादी में शामिल होने पटना गए हुए हैं। पटना जाने से पहले उन्होंने गांव के मदन यादव को मंदिर में पूजा करने के लिए कहा था। पुजारी के कहने पर मदन ने मंदिर में पूजा करने की बात स्वीकार कर ली थी लेकिन रात्रि को उसमें सोने से मना कर दिया था।

प्रतिदिन की भांति मदन शनिवार की रात मंदिर में पूजा करने के बाद दरवाजे पर ताला लगा कर खलिहान में चला गया। सुबह पूजा करने पहुंचा तो दरवाजा बंद था लेकिन कुंडी में लगा ताला खुला था। यह देख वह तत्काल दरवाजा खोल कर अंदर गया तो देखा कि ठाकुर जी की अष्टधातु की मूर्ति गायब है। शोरगुल करने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मदन को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मूर्ति के एक हाथ में सोने का लडडू और दोनों हाथों में सोने का कड़ा है। सिर पर मुकुट है। पैरों में चांदी का पैजनी है। चांदी का छत्र भी है। पांच किलो पीतल का सिंहासन भी है।
विज्ञापन


मूर्ति बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच एवं अदलहाट पुलिस को लगाया गया है। चोरी के बारे में हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा  किया जाएगा। मूर्ति के बरामदगी के बाद ही पता चल सकेगा कि मूर्ति पीतल की है या अष्टधातु की।
विज्ञापन

-कलानिधि नैथानी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें