कछवंा नगर व पाहों के आटो स्टैंड के कर्मियों के बीच एक माह से नंबर लगाने को लेकर लगातार मारपीट हो रही है। बुधवार को एक बार फिर इनके बीच जमकर मारपीट हो गई। मामले की जानकारी होने पर कछवां पुलिस पहुंची और दोनों स्थानों से छह आटो को पकड़ कर सीज कर दिया। चेतावनी दी कि दोबारा मारपीट किया तोे आटो का संचालन बंद करा दिया जाएगा।
करीब पांच दिन पूर्व मारपीट होने पर दोनों पक्षों के बीच पुलिस की निगरानी में समझौता हुआ था। जिसमें तय हुआ था कछवां आटो के चालक सवारियों को पाहों बाजार में ले जाकर छोड़ेंगे। जहां से पाहों के आटो चालक सवारियों को अपने आटो में बैठा कर चुनार ले जाने का काम करेंगे। इसके बावजूद बुधवार को जब कछवंा का टेंपों चालक अनिल कुमार सवारियों को लेकर पाहों बाजार छोड़ने के लिए गया तो वहां पहले से मौजूद पाहों के आटो चालक अनिल को पकड़ कर पीटने लगे।
उनका कहना था कि कहा कि जब समझौता हो चुका है तो उसे तोड़ने वाले को सबक सिखाया जाएगा। आज के बाद कोई भी सवारियों को लेकर वह पाहों नहीं आए और ना ही वे अब कछवां जाएंगे।
घटना के बाद कछवंा पुलिस सूचित किया कराया गया तो पुलिस ने तीन आटो कछवां तथा तीन पाहों से पकड़ कर सीज कर दिया। दोनों स्थानों के आटो चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा मारपीट किया तो सभी गाड़ी को पकड़ कर सीज कर दिया जाएगा। साथ ही दोनों स्थानों से आटो का संचालन बंद किया जाएगा।