फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने बेटे के साथ लगाई आग

Mon, 26 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने शनिवार की रात तीन साल के बेटे के साथ आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

चुनार कोतवाली के फिरोजपुर गांव की संगीता (26) की चार वर्ष पूर्व बगहा गांव निवासी पकंज सिंह से शादी हुई थी। बताया जाता है कि परिवार के सदस्यों में अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात भी परिवार के किसी सदस्य से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर संगीता तीन वर्षीय बेटे प्रिंयाशु के साथ रसोईघर में गई और दरवाजा बंद करके उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगने पर वह चीखने लगी।
विज्ञापन


 शोरगुल सुनकर लोग जुट गए। मकान की दूसरी मंजिल पर किचन से धुआं उठता देख कर लोग वहां पहुंचे। परिवार के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर आग बुझाई गई। संगीता और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोग दोनों को वाराणसी के एक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया और विवाहिता को भर्ती कर लिया। देर रात उपचार के दौरान विवाहिता ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें