फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का सामान खरीदने वाला दबोचा, फिल्म शुटऑउट एट वडाला से था प्रभावित

Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने जिले में ताबड़तोड़ लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक खरीदार को भी पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक बाइक व 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश की पहचान शिव विहार उत्तम नगर निवासी अमन के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके निशानदेही पर लूटपाट का सामान खरीदने वाले छावला निवासी अब्दुल खान को गिरफ्तार किया है।  जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अमन बारहवीं तक पढ़ा है। माता-पिता के बीच विवाद होने की वजह से वह नशे का आदी हो गया और गलत संगत में पड़कर वारदात को अंजाम देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म शुटऑउट एट वडाला से काफी प्रभावित था और अपराध से रुपये कमाने के बाद जॉन से मिलना चाहता था। जल्द रुपये कमाने के लिए उसने अपना गैंग बनाया और जिले में करीब दो दर्जन वारदात को अंजाम दे डाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें