युवक के शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास सिगरेट से जलने के निशान हैं। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया। दो घंटे तक गाड़ी चलने के बाद उसे किसी कमरे में रखा था। वहां पर उसे प्रताड़ित करते थे। सिगरेट से उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास जलाते थे। मंगलवार की रात दो बजे उसे एक गाड़ी में बैठाकर अहरौरा में छोड़ दिया।
पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया युवक के आरोप और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।