सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खनिज विभाग के सर्वेयर रामसुरेश ने शनिवार व रविवार की सुबह बिना परिमिट के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में गिट्टी बोल्डर व पटिया लोडकर जा रहे ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। पकड़े गए बिना किसी कागजात के जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, ज्ञानपुर जर हे थे।
सभी ट्रकों को कछवां, पड़री, अदलहाट व औराई थाने की पुलिस को सौंपा गया है।
सर्वयर रामसुरेश ने बताया कि शनिवार की शाम अदलहाट इलाके में ओवर लोड व बिना परमिट के वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बोल्डर लोडकर एक ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिया। जिसे पकड़कर चालक से परमिट मांगा गया तो चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया।
इसपर ट्रैक्टर को सीज कर अदलहाट थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। इसी प्रकार पड़री इलाके में पटिया लोडकर जा रहे एक ट्रक के पास कोई कागजात नहीं होने पर उसे सीज कर दिया गया। कछवां थाना क्षेत्र में गिट्टी लोडककर जा रहे एक ट्रक को पकड़कर सीज किया गया।
वहीं औराई थाने के पास गिट्टी लोडकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ गया। किसी वाहन के पास गिट्टी, बोल्डर व पटिया का परिमिट नहीं होने पर उनको सीज कर दिया गया है। सर्वेयर ने बताया कि ट्रक मिर्जापुर से गिट्टी, बोल्डर व पटिया लोडकर गोरखपुर, जौनपुर व अन्य स्थानों पर जा रहे थे।