फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक को सिर कूंच मार डाला

Mon, 23 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा इलाके में रविवार देर शाम घर से कुछ दूर तालाब किनारे 23 साल के युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। कुछ देर बाद उसका शव देख लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ लगी और सूचना पर पुलिस पहुंची। देर रात तक कातिलों का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

सीकी गांव में रहने वाले किसान रामचंद्र कुशवाहा का पुत्र आशीष भी खेती में हाथ बंटाता था। रविवार शाम वह घर से निकला था। करीब साढ़े सात बजे घर से आधा किलोमीटर दूर तालाब किनारे लोगों ने अंधेरे में किसी लड़के को पड़ा देखा। टार्च की रोशनी में पता चला कि वह तो आशीष है। उसकी मौत हो चुकी थी। सिर और चेहरा ईंट-पत्थर से कुचला गया था। पास में ही रक्तरंजित ईंट-पत्थर पड़े थे। कत्ल की खबर आशीष के घर पहुंची तो हाहाकार मच गया। परिवार के लोग रोते-चीखते वहां पहुंच गए। कुछ देर में मेजा थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय भी सीओ जीतेंद्र दुबे के साथ पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों और गांव वालों से बातचीत की दो लोगों पर शक गया। पता चला है कि उनके बीच पिछले हफ्ते भी कहासुनी हुई थी। मेजा पुलिस ने बताया कि शव को चीरघर भेजकर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। परिवार के लोगों ने भी कुछ नाम बताए हैं। उन्हें खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें