फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग होने से एक घायल

Tue, 03 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
Gun
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन रोड पर सोमवार की दोपहर एक लेखपाल के कंघे से उसकी लाइसेंसी बंदूक गिरने से गोली चल गई। गोली बसपा भाईचारा सम्मेलन में भाग लेने जा रहा एक कार्यकर्ता को लगी। गंभीर रूप से घायल कार्यकर्ता को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के करौदा गांव निवासी दिनेश गुप्ता (30) सिटी क्लब में बसपा सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में शामिल होने जा रहा था। वह पार्टी नेताओं के साथ बोलेरो से पुलिस लाइन तक आया। वहां बोलेरो रुकने पर सड़क पर खड़ा होकर वाहन रवाना होने का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान सदर तहसील में लेखपाल मनोज मिश्रा अपनी लाइसेंसी बंदूक कंधे पर लटकाए उधर से जा रहे थे। वे परेड ग्राउंड के पास पहुंचे तभी कंधे से बंदूक गिर गई और गोली चल गई। गोली सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के पिछले शीशे में जा लगी। इससे उसका शीशा चकनाचूर हो गया।

वहीं गोली से निकले छर्रे दिनेश के बांह व पीठ में घुस गए। शरीर में छर्रा लगते ही दिनेश जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। शोरगुल होने पर पास मौजूद यातायात पुलिसकर्मी दौड़ कर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जीप में लाद कर जिला चिकित्सालय ले गए। वहीं भाग रहे आरोपी को तत्काल दबोच लिया। असलहा भी जब्त कर लिया। सीओ नगर बृजेश त्रिपाठी कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पड़री के हिनौता गांव के लेखपाल मनोज मिश्रा का कहना  है कि वह बंदूक पट्टा बदलवाने के लिए ले आया गया। मरम्मत कराने जा ही रहा था कि पट्टा टूट गया और बंदूक सड़क पर गिरने के कारण गोली चल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें