फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान बंद नहीं करने पर किया तोड़फोड़

Wed, 03 May 2017 12:14 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
गुरुवार को फिर खुल गई शराब की दुकान।
विज्ञापन
    
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित देशी शराब की दूकान को बंद कराने को लेकर महिलाओं ने मंगलवार की सुबह जमकर बवाल काटा। दूकान बंद नहीं करने पर महिलाओं ने तोड़फोड़ किया। महिलाओं के उग्र प्रदर्शन को देख दूकानदार अपनी दूकान बंद कर वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।          
   
बता दें कि नेशनल इाईवे से देशी शराब की दूकान बंद कराए जाने के चलते दूकान मालिक ने विंध्याचल के गोपालपुर गांव में देशी शराब की दूकान खोलवाई है। गांव में शराब की दूकान खुलने पर क्षेत्र के युवा शराब का सेवन धड़ल्ले से करने लगे। जिससे उनके घरों में आए दिन विवाद होने लगा। गांव के युवाओं को नशे की जद में आते देख महिलाए आक्रोशित हो गई और दूकान बंद कराने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को महिलाए भारी संख्या में लाठी डंडा लेकर दूकान पर पहुंची और दूकानदार से तत्काल दूकान बंद करने को कहा। दूूकानदार द्वारा दूकान बंद करने से इंकार करने पर भड़क गई और तोड़फोड़ करने लगी। कहा कि दूकान को कही और स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह दोबारा आएंगी और दूकान को बंद कराने का कार्य करेंगी। इसलिए अभी से इस दूकान को दूसरे स्थान पर ले जाया जाए।
विज्ञापन


  महिलाए के उग्र प्रदर्शन को देखकर दूकानदार वहां से भागकर सड़क पर पहुंचा और सौ नंबर पर फोनकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सौ नंबर पुलिस विंध्याचल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें