फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी दफ्तर के सामने छिनैती

Tue, 03 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दुस्साहसी बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े सीओ सिटी आफिस के सामने से एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। सीओ सिटी कार्यालय में पुलिस कुछ नहीं कर पाई। महिला के शोर मचाने पर युवकों ने आरोपी का पीछा किया लेकिन काफी देर हो चुकी थी और बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। 

पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर में 12 स्थानों पर पुलिस की तैनाती की है। इसके बावजूद बदमाशों में कोई खौफ नहीं है। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेश्वरी कालोनी निवासी बृज मोहन सिंह की पत्नी सर्वेश सोमवार को अपने बेटे के साथ घुरूहू पट्टी में किसी बीमार की मिजाजपुर्सी करने गई थीं। दिन में दो बजे वह घुरूहूपट्टी से रिक्शे पर बैठ कर घर आ रही थीं। जैसे ही पुलिस लाइन रोड पर सीओ सिटी कार्यालय के सामने पहुंची कि पीछे से लाल रंग की स्पेलेंडर बाइक से दो बदमाश आए और उनके हाथ से पर्स छीन कर पुलिस लाइन ग्राउंड के बगल की सड़क से भाग निकले। पर्स छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए महिला शोर मचाने लगी।
विज्ञापन



शोरगुल सुन कर आए सीओ नगर कार्यालय से दो सिपाही बाहर आए लेकिन बदमाशों का पीछा करने के बजाय वे महिला से ही उसका नाम, पता और घटना की तफसील लेने लगे। दिनदहाड़े हुई छिनैती की घटना से लोगों को हिलाकर रख दिया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ में उनमें से दो साहसी युवकों ने पुलिस वालों का रवैया देख कर  महिला को बाइक परे बैठाया और खुद बदमाशों का पीछा करने लगे। उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन देर हो जाने के कारण  बदमाश दूर जा चुके थे। उनको पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन



 दिनदहाड़े हुई इस घटना और पुलिस वालों के रवैए ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मौके पर मौैजूद लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन चोरी और छिनैती घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि पर्स में तीन हजार रुपये नगद, मोबाइल समेत कुछ जेवरात थे। शोरगुल सुनने के बाद यदि पुलिस वालों ने बदमाशों का पीछा किया होता तो उन्हें पकड़ा जा सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें