फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के बीच मारपीट व फायरिंग, दस घायल 

Thu, 28 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की देर रात युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला बढ़ने पर एक पक्ष के युवकों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से 13 लोगों पर बलवा, मारपीट व गाली गलौज का मुकदमा पंजीकृत किया है। 
विज्ञापन

  क्षेत्र के सुंदरघाट के कुछ लड़के रविवार की देर रात पक्की सराय निवासी शुभम जायसवाल के घर पहुंचे। आक्रोशित युवक शुभम को तेज आवाज देकर बुलाने लगे। आवाज सुनते ही शुभम के परिजन बाहर निकले और उसको बुलाने का कारण युवकों से पूछने लगे। कहा कि देर रात हो चुकी है। आप लोग घर जाओ सुबह आकर मिल लेना। लेकिन युवक नहीं गए और शुभम को बुलाने की जिद करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।   मामला बढ़ने पर शुभम के पिता से कुछ लोग मारपीट करने लगे। शोरगुल होने पर मुहल्लेवासी पहुंच गए और शुभम के घर आए युवकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। स्थिति बिगड़ते देख एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। इससे घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से नेपाल कुमार, शुभम जायसवाल, सुशील कुमार, आशीष कुमार तथा दूसरे पक्ष से सुशील यादव, अंकित यादव, शुभम, राहुल केशरी, दिलीप गुप्ता, अज्जू, संदीप बिंद व अंकित बिंद घायल हो गए। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल सुनील सिंह व वासलीगंज चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने मामला शांत कराते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। साथ ही मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें