पुलिस की निषि्क्रयता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के खुलासा नहीं करने के कारण चोरों ने एक ही दूकान को छह बार निशाना बनाया। थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर स्थित एक आभूषण की दूकान में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगा कर 20 हजार रुपये नगदी समेत करीब एक लाख रुपये की आभूषण चुरा ले गए। सुुबह घटना की जानकारी होने पर दूकानदान ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन करने पहुंची। बार-बार दूकान में चोरी होने पर मोहल्लेवासियों में रोष है।
विंध्याचल निवासी नरेंद्र बरनवाल की विंध्याचल थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास आभूषण की दूकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे नरेंद्र दूकान की रंगाई पोताई करा कर बंद कर चले गए। सुबह दस बजे दूकान खोलने पहुंचे और ताला खोल कर शटर उठाया देखा तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा है। आलमारी भी टूटी पड़ी है। छानबीन की तो पता चला कि चोर दूकान के पीछे से सेंध लगा कर चोरी की है। आलमारी में रखा 20 हजार रुपया नगदी, 40 हजार रुपये के आभूषण, दो चांदी का सिक्का, समेत अन्य सामान गायब हैं। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेरे यहां एक साल के अंदर यह छठवीं चोरी की घटना है। इसके पहले 28 नवंबर 2015 को चोरी हुई थी। अब तक छह बार में दस लाख रुपये की चोरी हो चुकी है विंध्याचल पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे चोर बेखौफ होकर उनकी दूकान में बार-बार नकबजनी कर रहे हैं।