फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा उखर्रा में जूता कारीगर की हत्या

Wed, 26 Oct 2016 12:46 AM IST
छोटा उखर्रा में जूता कारीगर की हत्या
विज्ञापन
Hatya
विज्ञापन
सदर के छोटा उखर्रा में धौलपुर निवासी जूता कारीगर सुभाष जाटव (45) की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह रामलीला ग्राउंड में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। माना जा रहा है कि उसकी पीटकर हत्या की गई है। वह अपने ममेरे भाई रामेश्वर के साथ घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रामलीला में ग्राउंड में शव मिलने का पता चलने पर वहां लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेब की तलाशी ली गई। जेब से पहचान पत्र मिलने पर उसकी शनाख्त धौलपुर के पहाड़ी मरैना के सुखराम केबेटे सुभाष जाटव के रूप में हुई।  
सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया। पता चला कि वह सोमवार को ममेरे भाई रामेश्वर के साथ आगरा के लिए निकला था। रामेश्वर का कुछ पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि या तो उसके साथ भी कोई अनहोनी हो गई है। या फिर  सुभाष की हत्या से उसका कोई संबंध है। गांव के लोगों ने बताया कि रात को दोनों एक स्थान पर बैठकर शराब पीते देखे गए थे।  
विज्ञापन

पुलिस रामेश्वर की तलाश कर रही है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच अटफ आ रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवारीजनों से और जानकारी की जा रही है। रामेश्वर के मिलने पर ही सच्चाई सामने आ पाएगी। उसके परिवार ने किसी के साथ रंजिश होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें