फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल व नगदी के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीआरपी ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी कराई तो उसके पास से तीन चोरी की मोबाइल, एक हजार रुपया समेत अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्या उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश के साथ 24 मार्च की दोपहर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर हे थे। इस दौरान सूचना मिली कि ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर खड़ा हुआ है। जानकारी होते ही वह पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सददाम हुसैन पुत्र हैदर अली निवासी छोटा मिर्जापुर कटरा कोतवाली के पास से एक हजार रुपया, तीन चोरी के मोबाइल, नशीली गोलिया, आदि सामान बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्घ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ट्रेनों व स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने का काम करता है। इसकी तलाश काफी दिनों से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें