फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पूर्व भगाई गई बालिका को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के एक गांव से ढाई वर्ष पूर्व अपहृत की गई किशोरी को पुलिस ने गुजरात के सूरत से बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों मंगलवार को जिगना थाना ले लाया गया। यहां से पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल और आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ नवंबर 2016 को 13 वर्ष की एक किशोरी को राजू उर्फ राज पुत्र जुगुनू धर निवासी वीरभानपुर थाना रोहनिया वाराणसी उठा ले गया था। परिजनों ने जिगना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के विवेचक उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद यादव को पता चला कि अपहृत किशोरी गुजरात के सूरत में पटेल नगर बुधना में है। इसके बाद पुलिस टीम परिजनों के साथ सूरत पहुंची और किशोरी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पांच माह पूर्व एक बेटी को जन्म दिया था। टीम के लौटने पर क्षेत्राधिकारी लालगंज प्रमोद कुमार ने थाने आकर दोनों के बयान लिए। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें