फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। फ्लाईओवर के नीचे बेहोश हालत में मिली महिला से दुष्कर्म की आशंका से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस महिला से जानकारी जुटाने में लगी है। बेहोशी की हालत में होने के कारण महिला अभी कुछ भी ठीक से नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि फ्लाईओवर के नीचे एक महिला बेहोश हालत में पड़ी है। किसी ने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। दुष्कर्म की आशंका जताई गई। दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले आई। पुलिस महिला से नाम पता व घटना के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। लेकिन ज्यादा नशा होने के कारण महिला कुछ भी नहीं बता पा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि महिला नशे की हालत में है और अभी कुछ भी नहीं बता पा रही है। किसी तीसरे व्यक्ति ने दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। महिला के होश में आने पर ही सही घटना का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें