फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व शिफ्ट डिजायर कार की आमने सामने टक्कर में एक की मौत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज चौकी के पास हनुमान नगर में शिफ्ट डिजायर कार और ट्रक के आमने-सामने टक्कर से 28 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई जबकि दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गोपीगंज निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोपीगंज मार्ग पर हनुमान नगर के पास गोपीगंज की तरफ जा रही कार मिर्जापुर की तरफ आ रहे ट्रक से आमने सामने टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि हादसा होने के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गढ्ढे में चले गए। घटना के दौरान कार चालक अनुराग गौतम 28 वर्ष पुत्र फूलचंद गौतम निवासी गयासुद्दीनपुर भागलपुर थाना धूमनगंज इलाहाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पप्पू गुप्ता उसकी पत्नी, 28 वर्षीय उसकी पुत्री तथा गोलू गुप्ता, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को गोपीगंज निजी अस्पताल में भिजवाया गया। सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने कार में फसे अनुराग गौतम की लाश गेट कटवाकर बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया। घायलों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। क्रेन बुलाकर कार को गढ्ढे से निकालकर थाने लाया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें