ड्रमंडगंज। सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनरेगा कार्यों की जांच बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को सीबीआई ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और मनरेगा कार्यों के लिए सामानों की आपूर्ति करने वाले सप्लायरों से पूछताछ किया।
सीबीआई टीम द्वारा लालगंज तहसील में पहुंच कर बरया के क्षेत्र पंचायत सदस्य रजन सिंह के पुत्र कालिका प्रसाद से पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई टीम ब्लॉक मुख्यालय पर दिघिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार का बयान दर्ज किया। इन्होंने अदवा माइनर से मधोर संपर्क मार्ग में काम कराया था। वर्क इंचार्ज एसएन तिवारी और दिनेश कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से 35 हजार रुपया निकालने का आरोप है। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार को आगामी 11 सितंबर को लखनऊ में तलब किया गया है। वर्ष 2008 में तीन लाख 65 हजार की लागत से बेदौर गांव में राम जियावन के घर के पास कूप निर्माण में का करने वाले श्रमिकों सत्य नारायण, राम जियावन, रंजना देवी और गुलाब कली का बयान लिया। मनरेगा कार्यों में सामानों की आपूर्ति करने वाले हलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी के पति तारा चंद्र का भी बयान दर्ज किया।