फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मांग पर जिलाधिकारी ने बिना प्रमाण पत्र के जिले में संचालित हो रहे होटलों की नकेल कसने का निर्देश जारी किया है। लोगों की जान को खतरे में डालकर होटलों का संचालन करने वाले मालिकों पर कार्रवाई करने के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। जिसमें अग्निशमन विभाग व पुलिस मौजूद रहेगी। गठित टीम होटलों पर छापेमारी कर अग्निशमन यंत्र चेक कर विभाग से लिए गए प्रमाण पत्र की जांच करेगी। नहीं मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल को सीज कर देगी।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने गत दिनों जिलाधिकारी को एक पत्रक भेज कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले होटल संचालकों के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए एक टीम गठित करने की मांग की थी। इसके साथ ही जनपद के 57 होटलों को नोटिस भेज कर अग्निशमन प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया है। चेताया है कि एक सप्ताह के अंदर जो प्रमाण पत्र नहीं बनवाएगा। उसके विरुद्घ अभियान के दौरान कार्रवाई की जाएगी। सीएफओ की मांग पर डीएम ने मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी है। जिसमें अग्निशमन अधिकारी व पुलिस भी मौजूद रहेगी। जो अभियान चला कर होटलों पर अग्निशमन यंत्र की चेकिंग करते हुए प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे। बता दें क िजनपद के कुल 57 होटल हैं। इसमें 49 नगर में तथा आठ विंध्याचल में हैं। इसमें से अधिकांश ने अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें