चुनार। कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट मोहल्ले में रविवार को एक युवक ने मोबाइल खरीदने का पैसा नहीं मिलने पर पंखे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बालूघाट मोहल्ला निवासी आकाश चौधरी 18 वर्ष पुत्र अरविंद चौधरी ने अपने पिता से मोबाइल खरीदने के लिए पैसा मांगा था, लेकिन उसके माता पिता ने कहा कि अभी पैसा नहीं है बाद में देंगे तो खरीद लेना। रविवार को उसके माता पिता बाहर गए हुए थे। इसी दौरान युवक अपने कमरे में गया और पंखे में फांसी का फंदा लगा कर झूल गया।