फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम का दो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक के गंगा में कूदने के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेटेलमेंट एरिया से इलाकाई पुलिस ने बुधवार को अपराह्न जाइलो व उसमें सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर बीते दिनों पक्का पुल से नीचे छलांग लगाने से हुई ट्रक चालक की मौत में अब तक पहेली बनी जाइलो की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया ।
बताते चलें कि 23 मार्च को रात लगभग 11.20 बजे चुनार क्षेत्र से लगभग दर्जन भर भैंस को ट्रक से लादकर चालक मेराज (22) पुत्र सफूदर निवासी मानधाता प्रतापगढ़, पक्का पुल से जा रहा था पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के कारण पुलिस ने रोका तो वह नहीं रूका और गति तेजकर आगे निकल गया। इसी दौरान मेडिया घाट की ओर से एक जाइलो आकर अचानक ट्रक के सामने खड़ी हो गयी जिसे देख ट्रक चालक पक्का पुल से नीचे छलांग लगा दिया था और रेलिंग पकड़कर खलासी शहबान (18) पुत्र जुबेर निवासी मानधाता जिला प्रतापगढ़ लटका हुआ था। उसे जाइलो सवारों ने ही बचाया था लेकिन मेराज की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी रही और बुधवार को उसने जाइलो सवार अनिल विश्वकर्मा पुत्र शिव प्रसाद विश्वकर्मा निवासी मेडिया, सोनू सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी बगहां, अम्बरीश दूबे पुत्र कृष्ण कुमार दूबे निवासी सोनवर्षा, अर्जुन कुमार सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी खैरा को चुनार थाना क्षेत्र सेटेलमेंट एरिया से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गये युवकों ने बताया कि मैहर देवी दर्शन करने जाने के लिए पुल पर जाइलो खड़ी करके अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे कि सामने से आ रही ट्रक का चालक अचानक ट्रक खड़ा कर पुल से नीचे छलांग लगा दिया और रेलिंग पकड़कर लटके हुए खलासी को हम लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण की सूचना पर हलाकान रही पुलिस
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी पुलिस व पीआरबी को फोन कर किसी युवक ने राजगढ़ में सीमा नामक एक युवती के अपहरण होने की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुची, तो किसी तरह का ऐसा मामला न देख उस फोन नम्बर पर फोन किया। वह नम्बर बन्द मिला। पुलिस ने राजगढ़ बाजार में कई लोगों से पूछताछ की। पता चला कि किसी ने पुलिस को परेशान करने के लिए गलत सूचना दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें