फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास गुरुवार की रात एक बजे दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। इस हादसे में एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई जबकि दोनों ट्रकों के दो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोनभद्र के ककरानी थाना करमा निवासी बच्चालाल (35) पुत्र पन्ना लाल एक व्यक्ति का ट्रक चलता है। उसने अपने ही गांव के राजेश पांडे उर्फ बबलू (30) पुत्र रामचंदर को खलासी के तौर पर रखा था। वह गुरुवार को झारखंड के रायगढ़ से लोहे का प्लेट लोड कर जौनपुर जा रहा था। रात करीब 12 बजे चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास पहुंचा तो गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर चालक बच्चा लाल खाना खाने के बाद केबिन में आराम करने लगा। खलासी बबलू ट्रक का शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान गोपीगंज से मिर्जापुर की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बच्चालाल के ट्रक में टक्कर मार दिया। हादसे में शीशा साफ कर रहे खलासी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। वह बुरी तरह से केबिन में चिपक गया था। केबिन में सो रहा चालक बच्चालाल तथा दूसरे ट्रक पर सवार विनोद कुमार पुत्र शिवनारायण (26) और उसका भाई प्रमोद कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक में फंसे राजेश पांडेय उर्फ बबलू के शव को ट्रक की बॉडी काट कर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें