मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नारघाट मोहल्ला निवासिनी एक विवाहिता की झुलसने से मंगलवार की देर रात मौत हो गई जबकि उसका पति बचाने में झुलस गया। मौके पर पहुंचे लोग झुलसे युवक को जिला चिकित्सालय ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नारघाट मोहल्ला निवासिनी अफसाना (30) पत्नी अफजाल अहमद मंगलवार की दोपहर अपने घर में खाना बनाते समय स्टोव फटने से आग की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलस रही महिला के शोर मचाने पर पहुंचा पति उसे बचाने में झुलस गया। मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य लोग किसी तरह आग बुझा कर दोनों को जिला चिकित्सालय ले गए। वहां देर रात अफसाना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मायके वालों ने कहा कि अफजाल परिवार नहीं चला पा रहा था जिससे आए दिन विवाद हा रहा था। इनको दो बटियां हैं जिसमें राबिया छह वर्ष व पलक चार वर्ष शामिल हैं।