चुनार। नगर के लाल दरवाजा स्थित एक व्यक्ति के आवासीय परिसर में खड़ी दो ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई, जिससे दोनों ऑटो रिक्शा जलकर खाक हो गई।। नगर के गोला साहब राम मुहल्ला निवासी राजू पुत्र बाबू अहमद के पास दो ऑटो सवारी गाड़ी थी जिसमे एक ऑटो राजू के नाम व दूसरी उसके माता फातमा पत्नी बाबू अहमद के नाम से थी जिसमे एक ऑटो राजू स्वयं व दूसरी ड्राइवर से चलवाता था।बीते मंगलवार को दोनों ऑटो गाड़ी शाम सात बजे वापस आईं और रोज की तरह मोहल्ला लाल दरवाजा स्थित एक व्यक्ति के आवासीय परिसर में खड़ी कर बगल में ही स्थित ऑटो स्टैंड होते हुए घर चला गया । भोर में लगभग साढे तीन बजे जब अन्य ऑटो चालक स्टैंड पर अपने गाड़ियों का नंबर लगाने की तैयारी में थे कि अचानक किसी की निगाह उस ओर चली गई तो देखा कि ऑटो में आग लग गई है। भाग कर चालकों ने इसकी सूचना वाहन स्वामी राजू को दी।जब तक वह अपने परिजनों के साथ पहुंचता तब तक आग की लपटें काफी जोर पकड़ चुकी थी इस बीच मोहल्ले के लोगों का भी जमावड़ा हो गया किंतु विस्फोट की आशंका के चलते जल रहे ऑटो के पास जाने की हिम्मत किसी ने नही की।लपटें थोड़ी धीमी होने के बाद वाहन स्वामी ने परिजनों के साथ पानी फेंक कर आग बुझाई तब तक दोनों ऑटो जलकर खाक हो चुकी थी।