फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूलते मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा सखौरा गांव निवासी एक युवक ने शनिवार की रात पारिवारिक कारणों से अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे नीचे उतारकर जिला चिकित्सालय ले आए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बड़ा सखौरा मोहल्ला निवासी हिमेश यादव 18 पुत्र उदय राज शनिवार की शाम किसी बात को लेकर नाराज हो गया और अपने कमरे में जाकर पंखे में फंदा लगाकर झूल गया। देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए। देखा कि पंखे में लगे फंदे से हिमेश झूल रहा है। आनन फानन में फंदे से युवक को नीचे उतारकर जिला चिकित्सालय ले आए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें