फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बड़े भाई की हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के भुईली खास गांव में शुक्रवार की देर रात्रि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रविवार को हत्या में प्रयुक्त गड़ासे के साथ हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भुईली गांव निवासी सेचन बियार पुत्र स्व. कामता वियार शुक्रवार की रात्रि भोजन कर अपने घर के सामने रास्ते पर सोया था । रात्रि में करीब 11 बजे उसका छोटा भाई सुदर्शन शराब के नशे में धुत अपनी पत्नी संगीता को मारा पीटा उसके बाद घर से बाहर निकला तो उसका बड़ा भाई सेचन रास्ते पर चारपाई बिछा कर सोया था। उससे कहा कि रास्ते में सोये हो अपनी चारपाई हटा लो। इसी बात को लेकर कहा सुनी हुई गाली गलौज के साथ बात काफी आगे बढ़ गई। छोटा भाई सुदर्शन जो नशे में धुत था घर से गड़ासा लाया और सीधे अपने भाई के सर पर कई बार प्रहार कर दिया । जिसके चलते सेचन के सि व हांथ की तीन अंगुलिया कट गई। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा । परिजनों ने तत्काल 100 नंबर पर सूचना किया मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रुप से घायल सेचन को वाराणसी के ट्रामा सेंटर मे इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें