फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे से गिरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। चुनार थाना अंतर्गत भग्गल की भड़ई के पास गुरुवार की रात डीजे से गिरकर घायल युवक की नरायनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। नरायनपुर पुलिस ने शव व डीजे चालक को चुनार थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

अनिल साहनी 22 वर्ष पुत्र स्व. राजकुमार साहनी ग्राम दर्रा निवासी मधुपुर मे आयोजित शादी समारोह में डीजे बजाने के बाद डीजे के ऊपर बैठकर घर लौट रहा था। डीजे को अभिषेक सिह पुत्र अवधेश प्रतापपुर निवासी चला रहा था। भग्गल की मड़ई के पास अचानक ऊपर बैठा अनिल साहनी गिरकर घायल हो गया। डीजे चालक घायल को नरायनपुर स्थित प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे मौत हो जाने पर नरायनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी तो नरायनपुर पुलिस ने डीजे चालक को भी कब्जे में ले लिया। बाद में चुनार थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर शव व डीजे चालक को सौंप दिया। मृतक डीजे आपरेटर था। दो भाइयों में छोटा था। अभी शादी नही हुई थी। घटना की जानकारी होने पर विधवा मां पुलिस चौकी नरायनपुर पहुंच गई जिसका रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें