फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगाने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का प्रयास कर रहे चालक और किशोरी को लोगों ने सोमवार को मड़िहान आटो स्टैंड से पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों जोड़ों को पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना पर किशोरी के परिजन और उसे अपने घर ले गए। वहीं आरोपी युवक को अभी थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक हालिया थाना क्षेत्र में रहकर ट्रक चलाता था। वहीं पर एक नाबालिग लड़की से जान पहचान होने पर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करता रहा। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने किशोरी को चालक के साथ मिलने जुलने से मना कर दिया। एक दिन चालक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। सोमवार को मड़िहान ऑटो स्टैंड से उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। किशोरी की शादी 18 अप्रैल को होनी थी लेकिन इसी बीच उसके ससुराल के लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलने पर शादी से इंकार कर दिया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ हालिया थाने में तहरीर दी। परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों पक्ष मड़िहान थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष युवक और किशोरी के साथ शादी करने के लिए बातचीत करने में जुटे रहे लेकिन दोनों अलग-अलग जाति होने के कारण लड़के पक्ष के लोग तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें