फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट ने पुलिस ने महिला का शव लिया क्ब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइया बाजार निवासिनी 85 वर्षीय वृद्ध के शव को पुलिस ने हरगढ़ घाट पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया है। प्रभारी निरीक्षक मधुप कुमार सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध होने पर शव को कब्जे में लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

नरोइया बाजार निवासी इसराजी देवी 85 वर्ष पत्नी स्व. लक्ष्मी नारायण की गुरुवार को साम तीन बजे मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पश्चिम वाहिनी गंगाघाट हरगढ़ गए। इसी दौरान किसी ने यूपी 100 व जिगना पुलिस को सूचना दी कि एक वृद्घा की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने शव को जलाने से रोकते हुए थाना को सूचना भेजा। इधर, मृतका के तीन पुत्रों में सोपाड़ी लाल ने थाने तहरीर दी कि एक भाई का लड़का जो अर्ध विक्षिप्त रहता है, मां से शरारत कर रहा था। इसी बीच मां ने अपनी धोती गले में फंसा ली जिससे उसकी सांस रुकने लगी। इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन व रिश्तेदार शव का पोस्टमार्टम नही कराना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन






घाट पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें