फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से लापता महिला व बच्चे का नहीं मिल रहा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से लापता महिला व बच्ची का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन


हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन से पिछले एक माह से लापता मां-बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसपी से गुहार लगायी। एसपी ने पुलिस को बरामदगी के निर्देश दिये हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी ललित की पत्नी पिंकी अपने साथ दो साल की पुत्री निधि के साथ बीती छह सितंबर को पिलखुवा बाजार आयी थी। लेकिन तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों की ओर से 11 सितंबर को पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। परिजन ने दोनों के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। एसपी संकल्प शर्मा ने पिलखुवा पुलिस को मां बेटे के बरामदगी के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें