फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आने से एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
लालगंज में हादसे के बाद पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजई गांव के पास बाणसागर नहर क्रासिंग पर पानी के टैंकर की चपेट में आने से शनिवार की सुबह बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्रुद्ध ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक चले जाम के दौरान हलिया-लालगंज राज मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रहा जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, अहरौरा क्षेत्र के सोनबरसा पुलल के पास शनिवार को हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई
विज्ञापन

लालगंज थाना के रजई गांव निवासी विनोद (25) पुत्र रामधनी गांव के ही सुनील (22) पुत्र रामआसरे के साथ शनिवार की सुबह लालगंज जाने के लिए घर से निकला था। सुबह आठ बजे वह लालगंज हलिया मार्ग पर बाणसागर नहर पुल के पास पहुंचा ही था कि नहर की पटरी से आ रहे पानी के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। इस दौरान विनोद टैंकर के नीचे आ गया जिससे कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा सुनील उछल कर दूर जा गिरा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाइक विनोद चला रहा था और वह हेलमेट नहीं पहने था। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को बीच सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया। साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक जाम के चलते आवागमन अवरुद्ध रहा। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम लालगंज अश्वनी कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटनास्थल प्रभारी निरीक्षक पीके यादव पहुंच कर शव को ले जाना चाहा लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। े एसडीएम लालगंज अश्वनी कुमार पांडेय ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें