फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पांच आवास का निर्माण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। वन विभाग ने महोगढ़ी में लाभार्थियों द्वारा बनाए जा रहे आवास को रोक दिया है। इस मामले में ग्राम प्रधान और हलिया ब्लाक के बीडीओ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। एसडीएम लालगंज से बात हुई है। भूमिहीनों को जल्द ही जमीन देकर आवास का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि स्थानीय ग्राम सभा महोगढ़ी में वित्तीय वर्ष 2016-17 में 114 प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 63 प्रधानमंत्री आवास गरीबों एवं भूमिहीनों को दिया गया था, जिसमें पांच आवास के निर्माण को वन विभाग द्वारा रोक दिया गया था। वन विभाग का कहना था कि जंगल की जमीन पर आवास नहीं बनेगा। धरकार बिरादरी के बस्ती में 20 से अधिक की संख्या में भूमिहीनों का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पा रहा है और पैसा उनके खाते में आ गया है। इसमें शोभा, बलराम, राजकुमार, रामदिया, हीरावती, हरिशंकर, गुलाब, जंगली आदि शामिल है। वहीं ग्राम प्रधान शकुंतला सिंह का कहना है की 465 बीघा ग्रामसभा भूमि है अगर भूमिहीनों को पट्टे पर देने के बाद आवास बन सकता है। इस सबंध में खंड विकास अधिकारी हलिया सुदामा प्रसाद का कहना है की मामला संज्ञान में है। वन विभाग तथा ग्राम सभा के संयुक्त सीमांकन के बाद भूमिहीनों को जमीन देकर आवास का निर्माण कराया जायेगा तथा इस सबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें