फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने झांसा देकर यात्री को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। पटना से कमा कर घर लौटे यात्री को शनिवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने झांसा देकर नगदी, मोबाइल व कीमती सामान से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर यात्री की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर करौंदीकलां गांव निवासी सुजीत कुमार उपाध्याय पुत्र राम केवल पटना में रहकर अपना कारोबार करता है। वह पटना से वाराणसी किसी ट्रेन से पहुंचा था। जहां से घर आने के लिए वह बरेली एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर रात ढाई बजे शाहगंज उतरा था। सुबह पांच बजे वह रेलवे स्टेशन से रोडवेज की तरफ निकला तो रेलवे क्रासिंग के समीप बाइक सवार दो की संख्या में बदमाश उसे बातों में फंसाकर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। बङ़ौना गांव के पास सन्नाटा देखकर उसका बैग, दो मोबाइल और 21 हजार रुपये लूट लिया। यात्री के विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें