फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से टकराई ट्रेलर में लगी आग, चालक ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर आजमगढ़ जा रहा ट्रेलर बुधवार की सुबह सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया। पहाड़ से टकराते ही ट्रेलर के इंजन और केबिन में आग लग गई। चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। मौके पहुुंचे चौकी प्रभारी संजय सिंह और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड की गाड़ी सूचना के बाद भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

भैसोड़ बलाय पहाड़ निवासी चालक अनिल तिवारी बुधवार की सुबह गिट्टी लदा ट्रेलर लेकर ड्रमंडगंज घाटी की ओर आ रहा था। घाटी से नीचे उतरते समय ब्रह्म बाबा मंदिर के आगे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया। पहाड़ से टकराते ही ट्रेलर के इंजन तथा केबिन में आग लग गई । ट्रेलर चालक ने केबिन से कूद कर जान बचाई। इसके बाद घाटी से नीचे उतर रहे अन्य ट्रक चालकों ने ट्रेलर में आग लगने की सूचना ड्रमंडगंज बाजार के लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से ट्रेलर का इंजन व केबिन जल गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें