फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंद चल रहे गाजीपुर के त्रिभुवन की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती त्रिभुवन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पटियाला कोर्ट में होने वाली पेशी दो दिन पूर्व जिला कारागार में बंद चल रहे गाजीपुर के शातिर बदमाश त्रिभुवन सिंह की अचानक तबीयत खराब होने पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद सीने में जकड़न की शिकायत करने पर उसकी एक्सरे समेत अन्य तथा चेस्ट की जांच कराई गई। जांच के दौरान एक्सरे में जकड़न पाया गया। बाकी सबकुछ ठीक था। भर्ती के दौरान पुलिस से अधिक त्रिभुवन सिंह के गुर्गे मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि करीब दो वर्ष से गाजीपुर का बदमाश त्रिभुवन सिंह जिला कारागार में बंद चल रहा है। उसके ऊपर अपहरण समेत कई मुकदमें के केस पटियाला समेत अन्य स्थानों पर चल रहा है। 11 अप्रैल को उसकी पटियाला कोर्ट में एक केस के मामले में पेशी थी। इससे पहले की पुलिस उसे पटियाला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती उससे करीब एक सप्ताह पहले ही उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने जेल अधीक्षक अनिल राय से सीने में दर्द सर्दी जुखाम होने की शिकायत कर पटियाला गाड़ी से जाने में असमर्थता जताई। रविवार को उसने अधिक तबीयक खराब होने की दोबारा शिकायत की। कहा कि वह गाड़ी से नहीं जाएगा उसे ट्रेन से भेजा जाए। बीमारी की शिकायत मिलने पर जेल अधीक्षक ने त्रिभुवन को मंडलीय चिकित्सालय भेजकर दो चिकित्सकों फिजीशियन डा. प्रदीप व चेस्ट फिजीशियन डा. केपी श्रीवास्तव को दिखाया गया। दोनों लोगों ने उसके सीने का एक्सरे कराने खून जांच कराने को कहा। डा. प्रदीप ने बताया कि एक्सरे में कुछ नहीं निकला है, सबकुछ ठीक है इसलिए उसे सर्दी जुकाम की दवा दे दी गई है। इस दौरान कड़े सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। हालांकि सुरक्षा के दौरान पुलिस से अधिक त्रिभुवन के गुर्गे दिखे।
वर्जन-
एक सप्ताह पूर्व त्रिभुवन ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। रविवार को दोबारा शिकायत करने पर उसकी जांच मंडलीय चिकित्सालय में कराई गई। जहां तक पेशी पर ले जाने की बात है तो उसे जेल की गाड़ी की बजाय ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल राय जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें