फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर नकद व जेवरात समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में सेंध लगाकर गुरुवार की रात चोर आठ हजार रुपया नकदी समेत लाखों का जेवरात उठा ले गए। भोर में चार बजे जानकारी होने पर गृहस्वामी ने घटना की सूचना सौ नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई। कार्रवाई के लिए मड़िहान थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के बाद छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शांति निकेतन इंटर कालेज पचोखरा से रिटायर होने के बाद रामशकल सिंह अपने परिवार के साथ उसी गांव में रहने लगे थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दंपती बरामदे में सोने चले गए। देर रात पहुंचे चोर शिक्षक को गहरी निद्रा में पाकर उनके मकान की दीवार में सेंध लगाते हुए पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश कर गए। पूरे मकान को खंगालते हुए चोर आलमारी और सूटकेस और बक्सा तोड़कर उसमें बहू-बेटी के रखे जेवरात उठा ले गए। चोर दूसरे कमरे में घुसना चाहते थे, तभी तेज आवाज पर परिवार के लोग जग गए। परिवार के लोगों की ओर से आवाज लगाने पर चोर घर में लगा बल्ब बुझाते हुए उसी रास्ते से भाग निकले। सुबह रामशकल सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आठ हजार नकद समेत सोने का हार, चेन, अंगूठी, चूड़ी, चांदी का हाफ पेटी, फूल पेटी, पैजनी, लच्छा, लाकेट आदि लगभग छह लाख की चोरी का आरोप लगाया है। घर में लाखों रुपये की चोरी होने पर परिजन सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें