जमालपुर। थाना क्षेत्र के घरवाह गांव में शनिवार को एक गली से आने जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर हैं। जिसको चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य आरोप में मुकदमा कायम कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
घरवाह गांव निवासी शिवा बियार और दूसरे पक्ष के चंद्र प्रकाश चुलई के बीच एक रास्ते से आने जाने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। करीब आधे तक हुई इस मारपीट घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से शिवा बियार, चैतू बियार, पतावन बियार तथा दूसरे पक्ष से चंद्र प्रकाश, चुलई, चंद्रभान, सुशील नागेंद्र तथा बृजमोहन गंभीर रूप से घायल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी जमालपुर भेजवाया। मेडिकल के बाद दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।