फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विन्ध्याचल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बीते शुक्रवार की रात सीएचसी में पार्किंग से मना करने पर का बारातियों द्वारा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य स्टाफ के साथ हुई मारपीट के बाद से चिकित्सा सेवा ठप थी। सोमवार से अस्पताल में कामकाज शुरू हुआ। डाक्टर मनोरंजन राय ने 340 मरीजों का परीक्षण किया। हालांकि इमरजेंसी सेवा अभी बाधित है। मारपीट में जख्मी डॉ. चिकित्साधिकारी संतोष सिंह और डॉ. राजीव पांडेय को सोमवार को मिर्जापुर से सोनभद्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि लगभग 30 अज्ञात बारातियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हे। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। डाक्टर राजीव पांडेय का मोबाइल भी हमलावर उठा ले गए थे। पुलिस सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें