शाहगंज। प्रयागराज से शाहगज आ रही प्रयागराज डिपो की रोडवेज बस सोमवार को सुबह करीब दस बजे शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बाइक सवार समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज से सवारी लेकर शाहगंज आ रही प्रयागराज डिपो की पस सुबह दस बजे अक्खीपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को बायीं दरफ मोड़ दिया। बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। घटना के वक्त बस में कुल 22 यात्री सवार थे। बस की रफ्तार धीमी थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बाइक सवार जियालाल (50) निवासी ओरिल थाना पवई जिला आजमगढ़ व अनिल कुमार (25) इटकोहिया फूलपुर आजमगढ़ के अलावा बस में सवार यात्री जगदंबा प्रसाद (50) निवासी पिलकिछा खुटहन, जगदीश नारायण (70) निवासी दुगौली बदलापुर, कविंद्र सिंह (30) निवासी अहिरौला आजमगढ़ व हर्ष सिंह (30) निवासी सलामतपुर महाराजगंज गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। बस में सवार चार यात्रियों को चोट आई है। बाकी यात्री सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद बस चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया है।