फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार पक्का पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से शुक्रवार की सुबह एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। मछली मार रहे मछुआरों ने युवक की जान बचाई।
विज्ञापन

आराजी लाइन अदलपुरा गांव निवासी पवन (24) पुत्र सुनील की परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिससे आक्रोशित होकर वह बाइक लेकर घर से निकल गया। काफी देर तक वह गांव में इधर उधर घूमता फिरता रहा। लगभग 9.30 बजे वह पक्का पुल पर पहुंचकर अपनी बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। युवक को गंगा में छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर कुछ दूरी पर मछली मार रहे मछुआरों ने तत्काल नाव से पहुंचकर उसे डूबने से बचा लिया। घटना की सूचना मछुआरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अचेतावस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। बताते चलें कि एक पखवारे पूर्व पक्का पुल से एक विवाहिता ने भी छलांग लगा दी थी। परिवार के लोगों और पुलिस द्वारा वाराणसी तक खोज की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें