फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों को अफीम कुरियर करने वाला गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 कुरियर से विदेश में अफीम भेजने वाले रुद्रपुर के युवक को आवास विकास चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली नारकोटिक्स सेल के सुपुर्द किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक ने कनाडा के लिए आधा किलो अफीम भेजी थी।  
13 सितंबर को आवास विकास स्थित डीटीडीसी कुरियर सेंटर पर एक सिख युवक कनाडा के लिए कुरियर भेजने पहुंचा। युवक ने सूट भेजने की बात कहकर कुरियर पैक किया।

कर्मचारी राकेश कुमार ने युवक से दो आईडी मांगी इस पर युवक ने अपने एक परिचित की आईडी दी लेकिन खुद की आईडी घर भूलने की बात कहकर अगले दिन आईडी देने की बात कहकर चला गया। तीन दिन बाद कुरियर सेंटर के कर्मचारी उस्मान ने दफ्तर में कुरियर पड़ा देख राकेश से उसे न भेजे जाने का कारण पूछा।
विज्ञापन


जिस पर राकेश ने उसे पूरी बात बताकर अपनी आईडी लगाकर कुरियर भेजने की बात कही। इधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली नारकोटिक्स सेल ने कुरियर की जांच की तो उसमें आधा किलो अफीम होने की पुष्टि हुई। नारकोटिक्स सैल ने रुद्रपुर डीटीडीसी से संपर्क किया। डीटीडीसी ने नारकोटिक्स सेल को पूरा वाकया बताया।

जिस पर नारकोटिक्स सेल ने अज्ञात अफीम तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसएसपी डा. सदानंद दाते को पत्र भेजकर मदद मांगी। एसएसपी ने आवास विकास चौकी प्रभारी होशियार सिंह को धरपकड़ में लगा दिया। होशियार जब कांस्टेबल प्रमोद रौतेला को लेकर कुरियर सेंटर पहुंचे तो वहां सीसीटीवी में उन्हें कुरियर कराने वाले का फोटो मिला।

फोटो के आधार पर शिनाख्त करने के बाद शुक्रवार को होशियार सिंह ने हीरो होंडा गली मॉडल कॉलोनी निवासी पलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पलविंदर ने कनाडा में अपने एक रिश्तेदार को बीमारी के उपचार के लिए अफीम भेजने की बात कबूली। फिलहाल पुलिस ने पलविंदर को नारकोटिक्स सेल दिल्ली के सुपुर्द कर दिया है जो उसे दिल्ली ले गई है।  

खुद की पहचान छुपाने को दी गलत आईडी 
अफीम तस्करी के आरोप में पकड़े गये पलविंदर ने कुरियर में अपनी पहचान छुपाने के लिएए अपनी आईडी नहीं दी और उसके द्वारा दी गई रिशतेदार की आईडी भी फर्जी निकली। खुद भी अफीम का शौकीन होने के कारण बरेली के रवि नामक युवक से पलविंदर अफीम खरीदता था। अप्रैल से पलविंदर ने अफीम तस्करी का काम शुरू किया था। रुद्रपुर में कुछ और लोग भी पलविंदर से अफीम मंगाते थे।  
विज्ञापन


बिलासपुर पुलिस के संपर्क में नारकोटिक्स सैल 
पलविंदर द्वारा आईडी ना होने की बात कहकर कुरियर सेंटर में छोड़े जाने के पांचवें दिन बिलासपुर यूपी निवासी एक युवक ने कुरियर सेंटर पहुंचकर जानकारी जुटाई कि सेंटर से कुरियर निकला है या नहीं जिसके चलते नारकोटिक्स सेल ने बिलासपुर पुलिस से भी संपर्क किया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें