मिर्जापुर। इलाहाबाद से गंगा स्थान कर घर लौटे वृद्घ का शव दो दिन बाद देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव के पास स्थित एक नाले से रविवार की सुबह बरामद हुआ। पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नकहरा नई बस्ती निवासी गोड़ई (65) 16 जनवरी को इलाहाबाद गंगा स्नान करने के लिए गया था। वहां से अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान कर 18 को घर लौटा। देर रात मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद घर जाते समय रास्ते में पड़ने वाले नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में गिर पड़ा। जिसकी डूबने से मौत हो गई। दो दिनों तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। रविवार की सुबह नाले में उसका पैर दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने नाले से शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान गोड़ई के रूप में हुई।