देहात कोतवाली क्षेत्र के गांधीघाट नई बस्ती के पास ट्रक से कुुचल कर गुरुवार की भोर पांच बजे 55 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांधीघाट नई बस्ती निवासिनी हीरामनी 55 वर्ष पत्नी बिहारी गुरुवार की भोर साढ़े पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के पास सड़क पार करते समय किसी ट्रक ने महिला को कुचल दिया। सुबह सात बजे तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। सड़क पर आए एक महिला का शव सड़क पर देखा तो हैरान हो गए। सिर कुचल जाने से उसकी पहचान करने में परेशानी हो रही थी। कपड़े से महिला की पहचान होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को एक लड़का व चार लड़की है।