फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो बोलेरो भिड़ंत में उड़े परखच्चे,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के तिसुही स्थित विद्यालय की तरफ मुड़ते ही सोनभद्र से मिर्जापुर जा रहे वाहने ने सामने से आ रहे वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने इलाज के लिए सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान पहुँचाया। गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिलास्पताल भेज दिया गया।समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह साढ़े दस बजे बीटीसी की परीक्षा देने के लिए बोलेरो सवार तिसुही कॉलेज की तरफ ज्यों ही मुड़े सामने की तरफ से आ रही जाइलो ने धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो 20 मीटर तक घसीटते हुए आगे चली गई। बोलेरो सवार हालिया अमहाव गांव निवासी रामचंदर 24 वर्ष पत्नी सीताकली 21 वर्ष के साथ दुधमुंही बालिका,रामजी 23 वर्ष व चालक अनिल कुमार24 वर्ष सिरवाल बरौधा एवं जाइलो में शाहगंज निवासी चालक सरफराज 22वर्ष व सोनू 22 वर्ष घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मड़िहान में इलाज कराया।पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें