फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर देवर लहूलुहान 

Mon, 03 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित एक ढाबे पर शनिवार रात कुछ युवकों ने एक महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के देवर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और बचाव में आई महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।       
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट इलाके के रहने वाले घायल के पिता का कहना है कि उनका बेटा अपनी भाभी के साथ अलीगढ़ रोड स्थित एक ढाबे पर खाना लेने गया था। यहां पहले से मौजूद कुछ युवक खाना खा रहे थे। आरोपियों ने ढाबे पर खड़ी महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने साथ मौजूद अपने देवर को आरोपियों के अश्लील फब्तियां कसने की बात बताई। युवक ने जब आरोपियों को आड़े हाथों लिया तो वह बौखला गए।

आरोपियों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। एक ने धारदार हथियार से युवक पर हमला बोल दिया। देवर की जान खतरे में पड़ता देख उसकी भाभी ने आरोपियों से छोड़ने की मिन्नतें शुरू कर दीं, लेकिन आरोपियों को रहम नहीं आया। उन्होंने महिला से भी खींचतान करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। झगड़े के दौरान ढाबे पर कई लोगों की भीड़ जुट गई। युवक पर हमले की खबर पर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


कोतवाल हाथरस गेट जेएस पवार के मुताबिक तमनागढ़ी निवासी निकेश, विष्णुपुरी निवासी प्रशांत, तमनागढ़ी निवासी अशोक, साकेत कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र उर्फ लल्लू और मथुरा के छाता निवासी शिवम के विरुद्ध धारा 147, 354, 352, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें