जिगना। थाना क्षेत्र के पकरी गांव में शनिवार की रात अबूझ हाल में आग लगने से करीब 50 हजार रुपया नगद सहित शादी का सामान, अनाज, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। संयोग था कि उसी घर में गैस सिलेंडर रखा था, जो नहीं फटा वरना काफी क्षति पड़ोसियों की भी होती।
पकरी निवासी हारुन अली पुत्र मुनव्वर अली की लड़की की बारात रविवार को आनी थी। रविवार को निकाह होना तय हुआ था। शनिवार की रात शादी की तैयारी चल रही थी कि अबूझ हाल में मकान में आग लग गई। आग की खबर लगते ही घरातियों में अफरातफरी मच गई। आग से मकान में रखा 50 हजार रुपया नगदी और शादी का सामान आदि जलकर नष्ट हो गया। मौके पर जुटे परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार ने तहसीलदार को सूचित करते हुए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। आग लगने के कारण सब कुछ नष्ट होने पर रविवार को किसी तरह निकाह की रश्म अदा की गई।