फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 01 Apr 2019 01:01 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को ठूठीबारी कोतवाली  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


  क्षेत्र के मधवलियां रेंज के बसौली जंगल में 28 दिसंबर 2017 की सुबह एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त एक गांव निवासी के रूप में की गई थी। कोतवाली पुलिस सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटना के 18 वें दिन मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मोहम्मद ईलियास निवासी भेडीहारी थाना  पुरुषोत्तमपुर जिला पश्चिम चंपारण बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को सदर कोतवाली परिसर में इस मामले का पर्दाफाश करते हुए एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि  घटना में आरोपी उसी गांव के रहने वाले दो सगे भाई मोहम्मद अरमान व नोमान फरार चल रहे थे। पुलिस दबाव बढ़ते देख आरोपी मोहम्मद मोमान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही हत्या में शामिल तीसरे आरोपी मोहम्मद अरमान को भगोड़ा घोषित कर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस काफी दिनों से अरमान को तलाश कर रही थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार चल रहे मोहम्मद अरमान सुकरहर जंगल में मौजूद है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए जंगल में घेराबंदी की। पुलिस से गिरते देख आरोपी ने हवाई फायरिंग कर भागने लगा। इस बीच पुलिस ने दौड़ा कर अरमान को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास 315 बोर का एक कट्टा, एक खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उस पर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर शव छिपाने आरोप है। पकड़ने के लिए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें